मथुरा: लूट करने से पहले ही चढ़ गए खाकी के हत्थे, बना रहे थे योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। शहर कोतवाली पुलिस ने सहकारी बैंक के खंडहर में लूट एवं चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही छह शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी व लूट में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी विजय …

मथुरा, अमृत विचार। शहर कोतवाली पुलिस ने सहकारी बैंक के खंडहर में लूट एवं चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही छह शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी व लूट में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए हैं।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में जुटे हुए थे । उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सहकारी बैंक के खंडहर में आधा दर्जन बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं । जानकारी होते ही नगर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए । पुलिस टीम को देखते ही लूट की योजना बना रहे शातिर बदमाश वहां से भागने लगे।

पुलिस टीम ने सभी को पकड लिया। तलाशी में इनके कब्जे से एक हथौड़ा – एक लोहे का बेलचा – एक लोहे का पताश – एक छैनी – एक पेचकस और एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सुनील पुत्र लल्लन निवासी वाल्मीकि बस्ती भरतपुरगेट थाना नगर कोतवाली, -नईम पुत्र शहीद निवासी मछली मंडी भरतपुरगेट थाना नगर कोतवाली, साबिर पुत्र सौगत निवासी मछली मंडी भरतपुरगेट थाना नगर कोतवाली, नदीम पुत्र सलीम निवासी मछली मंडी भरतपुरगेट थाना नगर कोतवाली, सलमान पुत्र सलीम निवासी राधेश्याम कॉलोनी थाना गोविन्दनगर, और बकील पुत्र बुन्टू निवासी मछली मंडी भरतपुरगेट शहर कोतवाली बताया।

 

संबंधित समाचार