शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
शाहजहांपुर, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हरदोई जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवासी राज कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने पुत्री रोली की शादी दो माह पूर्व शिवेंद्र शुक्ला निवासी साहबगंज थाना सेहरामऊ दक्षिणी …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हरदोई जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवासी राज कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने पुत्री रोली की शादी दो माह पूर्व शिवेंद्र शुक्ला निवासी साहबगंज थाना सेहरामऊ दक्षिणी निवासी शिवेंद्र शुक्लाके साथ की थी, उन्हें खबर मिली कि उनकी पुत्री की मौत हो गई।
वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है, उधर मृतका के पति का कहना है कि रात में अचानक तबीयत खराब हो गई थी प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलने पर कारवाई की जाएगी।
