यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, शासन ने 10 IPS और 5 IAS ऑफिसर्स के किए ट्रांसफर
लखनऊ। यूपी में एक बार फिर बहुत से IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। अब शासन ने 10 IPS और 5 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। वहीं इस दौरान कई जिलों के PAC कमांडेंट का भी ट्रांसफर किया गया है। इन अधिकारियों में सीतापुर PTC के SP शफीक अहमद का भी नाम …
लखनऊ। यूपी में एक बार फिर बहुत से IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। अब शासन ने 10 IPS और 5 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। वहीं इस दौरान कई जिलों के PAC कमांडेंट का भी ट्रांसफर किया गया है। इन अधिकारियों में सीतापुर PTC के SP शफीक अहमद का भी नाम है, उन्हें अभी वेटिंग में भेजा गया है।
ट्रांसफर के बाद ADG टेक्निकल सर्विसेज की जिम्मेदारी IPS अधिकारी मोहित अग्रवाल को दी गई है। भजनीराम मीणा को ADG रूल्स एंड मैनुअल का प्रभार दिया गया है। वहीं IPS शफीक अहमद जो सीतापुर PTC के SP थे उन्हें वेटिंग में भेज दिया गया है।
कई PAC वाहिनियों के कमांडेंट का भी ट्रांसफर किया गया है। इटावा के PAC 28वीं वाहिनी कमांडेंट की जिम्मेदारी राधे मोहन भारद्वाज को दी गई है। इसके साथ गाजियाबाद के PAC 41वीं वाहिनी कमांडेंट की जिम्मेदारी शालिनी को दी गई है। मुरादाबाद की PAC 23वीं वाहिनी कमांडेंट की जिम्मेदारी हिमांशु कुमार को सौंपी गई।
कन्नौज के SP को प्रतीक्षारत यानि वेटिंग में भेजा गया है। अब कन्नौज SP की नई जिम्मेदारी कुंवर अनुपम को दी गई है। राजधानी में DCP साउथ गोपाल कृष्ण चौधरी को क्राइम शाखा के पुलिस उपायुक्त का जिम्मा सौंपा गया है।
पढ़ें-लखनऊ: लुलु मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने के मामले में DCP को हटाया गया
