अमेठी: हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अमेठी। सुबह शौच के लिए निकला युवक हाई टेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने रायबरेली सुलतानपुर हाइवे पर स्थित मुसाफिरखाना तिराहे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात अवरुद्ध कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ लोगों को समझाने में लगे हैं। रविवार …
अमेठी। सुबह शौच के लिए निकला युवक हाई टेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने रायबरेली सुलतानपुर हाइवे पर स्थित मुसाफिरखाना तिराहे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात अवरुद्ध कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ लोगों को समझाने में लगे हैं। रविवार की सुबह लगभग सात बजे गौरीगंज नगरपालिका के वार्ड नंबर 16 निवासी पवन के यहां काम करने वाला 20 वर्षीय युवक अर्जुन कुमार कौशल निवासी सुजानगंज जिला जौनपुर शौच के लिए नगरवा गांव के पास नहर की पटरी पर गया था। जहां लटक रहे हाई टेंशन बिजली करेंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी होने पर तमाम स्थानीय लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए शव लेकर मुसाफिरखाना तिराहे पर पहुंचे। जहां सड़क पर शव को रखकर हाइवे के यातायात को अवरुद्ध कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अंगद सिंह ने लोगों को समझाना शुरू किया। लेकिन एकत्र लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
इस पर उन्होंने सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर पहुंच एसडीएम राकेश कुमार व सीओ जगदीश प्रसाद के साथ विद्युत अधीक्षण अभियंता रामप्रीत गुस्साए लोगों को मनाने में जुटे हुए हैं।
पढ़ें-यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, शासन ने 10 IPS ऑफिसर्स के किए ट्रांसफर
