डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने ISI एजेंट वाले बयान पर अखिलेश यादव को घेरा, कही बड़ी बात
लखनऊ। देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव राजनिती गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इसी को लेकर शिवपाल सिंह यादव की तरफ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे गए पत्र पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कल ही हम लोगों ने इस विषय को उठाया …
लखनऊ। देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव राजनिती गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इसी को लेकर शिवपाल सिंह यादव की तरफ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे गए पत्र पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कल ही हम लोगों ने इस विषय को उठाया था। यशवंत सिन्हा ने मुलायम सिंह को ISI एजेंट बताया था। कोई आपके पिता को ISI एजेंट बता रहा तो उसे समर्थन करना कहां तक उचित है।
पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव और उनकी पूरी पार्टी को इस पर विचार करना चाहिए। यशवंत सिन्हा के उस बयान और अब उन्हीं को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने से मुलायम सिंह यादव कितने आहत हुए होंगे। वह बुजुर्ग व्यक्ति हैं। सपा विधायक इस पर विचार कर मतदान करेंगे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी विधायकों के साथ बैठ करके किस प्रकार राष्ट्रपति चुनाव का मतदान होगा, उस प्रक्रिया को समझा है। एक तरह से उस पूरी प्रक्रिया का रिहर्सल कराया गया है, जिससे कोई गलती ना हो जाए।
उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में पूरा उत्तर प्रदेश ताकत से लगा है। कई लोग दलों ने राजनीति से ऊपर उठकर उनको राष्ट्रपति पद के लिए चुनने जा रहे हैं। ऐतिहासिक मतों से द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतेंगी। हम आजादी के बाद एक इतिहास रचने जा रहा हैं। बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।
पढ़ें-पीलीभीत से बरेली आए युवक को वाहन ने मारी टक्कर, देर रात इलाज के दौरान हुई मौत
