मुरादाबाद : 20 जुलाई को होगी विधि की प्रयोगात्मक परीक्षा
मुरादाबाद,अमृत विचार। केजीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 जुलाई की सुबह नौ बजे से होगी। प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। जिसके चलते समस्त विद्यार्थी समय पर ही अपनी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि समय का …
मुरादाबाद,अमृत विचार। केजीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 जुलाई की सुबह नौ बजे से होगी। प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। जिसके चलते समस्त विद्यार्थी समय पर ही अपनी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
उन्होंने बताया कि समय का अनुपालन न करने की स्थिति में उन्हें अनुपस्थित मान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रों की लिखित परीक्षा प्रात: 9 बजे एवं उसके उपरांत प्रेक्टिकल और मौखिक परीक्षा संपन्न होगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जांच के दौरान उपजिलाधिकारी बिलारी मुख्यालय से संबद्ध
