बहराइच: एचटी लाइन की चपेट में आने से चचेरे भाइयों की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरैनापुर गांव निवासी एक युवक अपने चचेरे भाई के साथ खेत की जोताई करने जा रहा था। खेत में ट्रैक्टर लेकर पहुंचा, तभी पड़ोस के खेत में लटक रहे एचटी लाइन से ट्रैक्टर छू गया। करंट लगने से चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर भी …
बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरैनापुर गांव निवासी एक युवक अपने चचेरे भाई के साथ खेत की जोताई करने जा रहा था। खेत में ट्रैक्टर लेकर पहुंचा, तभी पड़ोस के खेत में लटक रहे एचटी लाइन से ट्रैक्टर छू गया। करंट लगने से चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर भी जल गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के विरुद्ध नाराजगी दिख रही है।
रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरैनापुर गांव निवासी इश्तियाक अहमद (22) पुत्र ईदू रविवार को अपने खेत की जोताई करने ट्रैक्टर से जा रहा था। साथ में गांव निवासी चचेरा भाई हामिद रजा (14) पुत्र मुकीम भी जा रहा था। ट्रैक्टर सवार अपने खेत के पड़ोसी भगाई के खेत में पहुंचा। तभी भगाई के खेत में लटक रहे एचटी लाइन की चपेट में ट्रैक्टर आ गया। करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। ट्रैक्टर भी झुलस गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष रिसिया इंद्रजीत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस परिवार के लोगों और ग्राम प्रधान से बात कर रही है। अभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी नहीं हो सकी है। उधर घटना से लोगों में बिजली विभाग के विरुद्ध आक्रोश है।
भाई व पिता मुंबई में कर रहे काम
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक इश्तियाक के पिता और भाई मुंबई में रहकर काम करते हैं। रविवार सुबह घटना होने के बाद सभी घर के लिए रवाना हो गए हैं। तीन साल से खाली है खेत ग्रामीणों ने बताया कि नरैनापुर गांव निवासी भगाई के खेत के ऊपर से एचटी लाइन लटक रही है। करंट लगने के डर से भगाई तीन साल से खेत में कोई फसल नहीं बो रहे हैं और न ही खेत की जोताई करवा रहे हैं। बिजली विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है।
पढ़ें-डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने ISI एजेंट वाले बयान पर अखिलेश यादव को घेरा, कही बड़ी बात
