अयोध्या: शादी का झांसा दे बनाया अवैध संबंध फिर ससुराल जाकर रिश्ता भी तोड़वाया, केस दर्ज पर नहीं हो रही गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर बाद में मुकर जाने के मामले में अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता न्याय पाने के लिए परेशान है। अब उसने SSP से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रकरण हैदरगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि उसके गांव …

अयोध्या। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर बाद में मुकर जाने के मामले में अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता न्याय पाने के लिए परेशान है। अब उसने SSP से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रकरण हैदरगंज थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने बताया कि उसके गांव के ही कृष्ण कुमार यादव गत दो वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से इनकार कर दिया। कहा कि वह शादी अपनी बिरादरी की लड़की से करेगा। गत 22 अप्रैल 2022 को उसकी शादी सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज क्षेत्र में हो गई। वह ससुराल चली गयी। इसके बाद आरोपी ससुराल भी जा धमका और जमकर बवाल काटा, जिससे उसका रिस्ता भी टूट गया।

स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, जिससे उसने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट के आदेश पर उक्त आरोपी के खिलाफ मई में ही दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं मे केस दर्ज होने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पढ़ें-बरेली: शराब भट्टी के पास खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार