प्रयागराज: महाधिवक्ता भवन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पास स्थित महाधिवक्ता भवन में रविवार को सुबह आग लग गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इमारत के छठे और सातवें माले में सुबह लगभग 5:30 बजे बिजली का शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई …

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पास स्थित महाधिवक्ता भवन में रविवार को सुबह आग लग गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इमारत के छठे और सातवें माले में सुबह लगभग 5:30 बजे बिजली का शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है।

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इस भवन में उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता का कार्यालय है। साथ ही इस इमारत में सरकारी फाइलें एवं दस्तावेज रखे जाते हैं।

इसकी सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों को भेजा है। बाद में सेना की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने में लगायी गयीं। आग बुझाने का काम जारी है। सभी पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।

पढ़ें-अयोध्या: शादी का झांसा दे बनाया अवैध संबंध फिर ससुराल जाकर रिश्ता भी तोड़वाया, केस दर्ज पर नहीं हो रही गिरफ्तारी

संबंधित समाचार