Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में बद से बदतर हुए हालात, 60 लाख से अधिक लोग भुखमरी की कगार पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट अपने चरम पर पहुंच गया है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों के खाने पर आफत आ गई है। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने कहा है कि श्रीलंका में 60 लाख से अधिक लोगों पर खाने का संकट मंडरा रहा है। श्रीलंका वर्तमान में गिरते भंडार के साथ एक …

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट अपने चरम पर पहुंच गया है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों के खाने पर आफत आ गई है। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने कहा है कि श्रीलंका में 60 लाख से अधिक लोगों पर खाने का संकट मंडरा रहा है। श्रीलंका वर्तमान में गिरते भंडार के साथ एक गंभीर विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहा है और सरकार आवश्यक आयात के बिल को भुगतान करने में असमर्थ है।

इतना ही नहीं आर्थिक संकट के कारण खाद्य सामग्री, दवाओं, रसोई गैस, ईंधन और टॉयलेट पेपर की भारी किल्लत हो गई है। लोगों को ईंधन और रसोई गैस खरीदने के लिए दुकानों के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने शुक्रवार को श्रीलंका की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि देश की 63 लाख यानी 28 प्रतिशत आबादी खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है और संकट गहराने के कारण हालात और खराब हो सकते हैं।

67 लाख लोगों को नहीं मिल रहा पर्याप्त भोजन
रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से कम से कम 65,600 लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। डब्ल्यूएफपी ने आगाह किया कि यदि तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया गया तो यह संख्या तेजी से बढ़ सकती है। डब्ल्यूएफपी ने कहा कि भोजन की आसमान छूती कीमतों के कारण लोगों के लिए खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। लगभग 67 लाख लोग पर्याप्त आहार नहीं ले पा रहे हैं।

10 हजार रुपए में मिला पेट्रोल
एजेंसी 2022 में 34 लाख लोगों तक पहुंचने के लिए अपनी पहुंच बढ़ा रही है। डब्ल्यूएफपी ने कहा कि उसे अपनी जीवन रक्षक सहायता के लिए तत्काल 6. 3 करोड़ डॉलर की आवश्यकता है। श्रीलंका में आर्थिक बदहाली के कारण आम नागरिकों के साथ यहां के क्रिकेटरों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। श्रीलंका के युवा क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने को अपनी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए दो दिन का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो दिनों से तेल भरवाने के लिए कतार में खड़ा हूं। मैंने इसे 10,000 रुपये में भरवाया है, जो सिर्फ 2-3 दिनों तक ही चलेगा।

ये भी पढ़ें : यूनान में यूक्रेन का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 टन विस्‍फोटक लेकर जाने का शक

संबंधित समाचार