उन्नाव: बरसात का पानी निकालने के विवाद में चली लाठियां, एक की मौत
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बाराखेड़ा गांव में बरसात का पानी निकलने को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक को लाठी डंडो से जमकर पीटा। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए हसनगंज सीएचसी लाया गया। गम्भीर हालत देखते हुए जिसे वहाँ से हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। …
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बाराखेड़ा गांव में बरसात का पानी निकलने को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक को लाठी डंडो से जमकर पीटा। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए हसनगंज सीएचसी लाया गया। गम्भीर हालत देखते हुए जिसे वहाँ से हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति कमलेश घर पर बरसात का पानी बाहर निकाल रहे थे उसी समय पूर्व से रंजिश मानते हुए उसके पड़ोस में के ही रहने वाले महेंद्र समेत आधा दर्जन लोग केवल बरसात के पानी के विवाद को लेकर कमलेश से झगड़ने लगे जिसे विवाद बढ़ गया और विपक्षी लोग लाठी-डंडे से लैस होकर मारपीट करने लगे।
जिसमें कमलेश को गंभीर चोटे आई जिनको लेकर एंबुलेंस द्वारा हसनगंज अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर बताते हुए हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गयी।
पढ़ें-बहराइच: महिलाओं के विवाद में चली लाठियां, पांच लोग घायल
