राजस्थान: पोटला में दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात, छठे आरोपी की तलाश, नूपुर शर्मा से जुड़ा है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के पोटला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस पर संदेश लगाने के बाद एक युवक को मिली धमकी से उपजे विवाद के चलते शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आज दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा वहीं इस …

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के पोटला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस पर संदेश लगाने के बाद एक युवक को मिली धमकी से उपजे विवाद के चलते शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आज दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा वहीं इस मामले में छठे आरोपी की तलाश की जा रही है।

गंगापुर थाना प्रभारी राजूराम पलासिया ने बताया कि युवक आयुष सोनी द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस पर नूपुर शर्मा के समर्थन में संदेश लगाने के बाद उसे मिली धमकी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक आरोपी अरमान मोहम्मद फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ने के लिए रविवार को पोटला सहित निकटवर्ती क्षेत्रों में दबिश भी दी लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार को पोटला बंद के बाद ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया और रविवार को भी पुलिस बल तैनात है। हालांकि पोटला में शांति हैं और कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हैं। पुलिस ने सर्व हिंदू समाज एवं हिंदू संगठनों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए बताया कि प्रशासन मामले में कार्यवाही कर रहा है।

यह भी पढ़ें- नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर युवक को जान से मारने की धमकी, पोटला कस्बा किया गया बंद, पुलिस बल तैनात, हो सकती है बड़ी घटना

संबंधित समाचार