बांग्लादेश में हिंदुओं के घर और मंदिर में लगाई आग, सोशल मीडिया पर पैगंबर को लेकर टिप्पणी का आरोप
ढाका। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की भीड़ ने नरेल के लोहागरा में हिंदू घरों और एक मंदिर में आग लगा दी। ये लोग एक हिंदू लड़के के द्वारा पैगंबर पर की गई कथित अपमानजनक पोस्ट से नाराज थे। इस हिंसा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस इस्पेक्टर हरन चंद्र पॉल ने बताया …
ढाका। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की भीड़ ने नरेल के लोहागरा में हिंदू घरों और एक मंदिर में आग लगा दी। ये लोग एक हिंदू लड़के के द्वारा पैगंबर पर की गई कथित अपमानजनक पोस्ट से नाराज थे। इस हिंसा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस इस्पेक्टर हरन चंद्र पॉल ने बताया कि शुक्रवार शाम को दिघोलिया गांव में कई हिंदू घरों में तोड़फोड़ की गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की।
स्थानीय लोगों ने फेसबुक पोस्ट अपलोड करने वाले युवक की पहचान सहपारा के अशोक साहा के बेटे आकाश साहा के रूप में की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नरेल के पुलिस सुपरिटेंडेंट प्रबीर कुमार रॉय ने कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं। हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। इसके बाद कट्टरपंथियों की भीड़ ने हमला किया।इंस्पेक्टर ने कहा, आकाश साहा ने 14 जुलाई को एक फेसबुक पोस्ट में पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी की।
ये भी पढ़ें : लाहौर में कदम रखते ही नम हुईं आंखें! 75 साल बाद अपना पुश्तैनी घर देखने पाकिस्तान पहुंचीं 90 साल की भारतीय महिला
