मुरादाबाद: भीड़ बढ़ी तो शहर में नहीं घुस सकेंगे ऑटो, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
मुरादाबाद, अमृत विचार। सावन के पहले सोमवार को लेकर यातायात पुलिस सतर्क है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवरियों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए हैं। यदि कांवरियों की भीड़ बढ़ती है तो महानगर में ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रम को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सावन के पहले सोमवार को लेकर यातायात पुलिस सतर्क है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवरियों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए हैं। यदि कांवरियों की भीड़ बढ़ती है तो महानगर में ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रम को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यातायात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर ऑटो, ई रिक्शा और विक्रम के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि फव्वारा चौक से हनुमान मूर्ति चौराहा (रामपुर रोड़) के बीच आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रम का संचालन पूर्णतया बन्द रहेगा ।
बिजनौर- कांठ रोड की तरफ से नगर क्षेत्र में आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रम को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज (कांठ रोड़) में बनायी गयी अस्थायी पार्किंग पर रोका जायेगा। दिल्ली नेशनल हाइवे 24 पर पाकबड़ा की ओर से नगर क्षेत्र में आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रम को सर्किट हाउस के पीछे सेंट मेरी स्कूल के पास बनाये गये अस्थायी पार्किंग स्थल पर रोका जायेगा ।
कटघर क्षेत्र में पीतल नगरी से आगे रामपुर दोराहे की ओर जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रम को गुलाबबाड़ी के पास बनाये गये अस्थायी पार्किंग स्थल पर रोका जायेगा। कावडियों की संख्या अधिक होने पर ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रम को प्रेम वण्डर लैण्ड फ्लाई ओवर और राम गंगा पुल के ऊपर संचालन की अनुमति किसी दशा में नही दी जायेगी।
भारी वाहनों के लिए यहां बनाए गए पार्किंग स्थल बिजनौर- कांठ रोड की तरफ से डायवर्जन बिन्दु के उपरान्त नगर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन जैसे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली चौधरी दून ढाबा कांठ में पार्क किये जायेंगे। बिजनौर और कांठ रोड की तरफ से डायवर्जन बिन्दु के उपरान्त नगर क्षेत्र में आने वाली बसें ग्राम भटावली फोटॉन हॉस्पीटल के साथ लगे पार्किंग स्थल पर पार्क की जायेंगी।दिल्ली नेशनल हाइवे 24 पर दिल्ली-अमरोहा की ओर से डायवर्जन बिन्दु के उपरान्त नगर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाली रोडवेज और प्राईवेट बस एवं ट्रैक्ट्रर ट्राली सर्किट हाउस के पीछे सेंट मेरी स्कूल के पास बनाये गये अस्थायी पार्किंग स्थल पर पार्क की जायेगी ।
नेशनल हाइवे 24 पर दिल्ली-अमरोहा की ओर से डायवर्जन बिन्दु के उपरान्त नगर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन जैसे-ट्रक आदि हर्बल पार्क रोड की ओर मोड़कर पार्क किये जायेंगे। बरेली-रामपुर की ओर से डायवर्जन बिन्दु के उपरान्त प्रवेश करने वाली रोडवेज और प्राईवेट बसें प्रेंम वंडर लैंड फ्लाईओवर से पहले बायी ओर बनाये गये अस्थायी बस स्टैण्ड में पार्क की जायेंगी। बरेली-रामपुर रोड पर जीरो प्वांइट दलपतपुर से भारी वाहनों जैसे को नगर में प्रवेश की अनुमति नही दी जायेगी। इन्हे जीरो प्वाइट से ओल्ड टोल प्लाजा होते हुए कुन्दरकी की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी की इस खस्ताहाल सड़क के मामले में मंडी परिषद के अधिकारियों गिर सकती है गाज
