उन्नाव: विक्षिप्त युवक ने देर रात सो रहे व्यक्ति पर लाठी से किया वार, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। हसनगंज थाना क्षेत्र के दाऊद पुर गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त 28 साल युवक संगीत ने देर रात सो रहे 45 साल व्यक्ति प्रकाश पर लाठी से हमला बोल दिया जिससे उसकी वहीं पर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी संगीत को हिरासत में ले लिया गया। शव को …

उन्नाव। हसनगंज थाना क्षेत्र के दाऊद पुर गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त 28 साल युवक संगीत ने देर रात सो रहे 45 साल व्यक्ति प्रकाश पर लाठी से हमला बोल दिया जिससे उसकी वहीं पर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी संगीत को हिरासत में ले लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक उन्नाव दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हसनगंज कोतवाली के दाउदपुर गांव में एक मानसिक रूप से बीमार युवक को उसकी मां द्वारा उसके ननिहाल इलाज के लिए लाया गया था देर रात लगभग 1:00 बजे उसने सो रहे एक व्यक्ति पर लाठी से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं आरोपी युवक संगीत को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना में पुरानी कोई रंजिस नही थी ऐसा बताया जा रहा है।

पढ़ें-उन्नाव: बारिश का पानी निकालने को लेकर ‘खूनी संघर्ष’, एक की मौत…देखें VIDEO

संबंधित समाचार