बहराइच: प्रत्येक बूथ पर 100 मतदाताओं को जोड़कर लोकसभा चुनाव की करें तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान और लोक सभा चुनाव के लिए सभी पूरे मनोयोग से काम करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया हुआ। मुख्य अतिथि …

बहराइच। शहर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान और लोक सभा चुनाव के लिए सभी पूरे मनोयोग से काम करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया हुआ।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नीरज सिंह ने आगामी कार्यकर्मो की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा अभियान चलेगा। इसको सफल बनाने के लिए सभी कार्य कर्ताओ को पूरे मनोयोग से लगकर हर घर पर तिरंगा फहराना है। साथ ही साथ सभी बूथों पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा। जिसमें बूथों के लगभग 100 मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।

पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कार्यकर्ताओं को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए जोश भरा। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पारित राजनीतिक प्रस्ताव को जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह व तेलंगाना विषय पर सुभाष पांडे तथा आर्थिक एवं गरीब कल्याण प्रस्ताव किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह ने रखा। अंत में जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरे मनोयोग से करने को कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाबचंद शुक्ल, जिला महामंत्री डॉ जितेंद्र, धीरेंद्र मोहन आर्य, जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, उमाशंकर तिवारी, सुवेद वर्मा जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, हरेंद्र विक्रम सिंह, संजय राव, वीर चंद्र वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र, सहकारी बैंक के चेयरमैन घनश्याम सिंह, योगेश प्रताप सिंह, बृजेश पांडे, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवसागर गौतम, डॉक्टर तौसीफ अहमद, पुष्पा चौधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष वा मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री नन्हे लाल लोधी ने किया।

यह भी पढ़ें:-लालकुआं: विधवा से छेड़छाड़ का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, नौ दिन से था फरार

संबंधित समाचार