अयोध्या: सरयू नदी में की गई बैरिकेडिंग, PAC, RAF और CRPF तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सावन के पहले सोमवार और कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय करने के साथ-साथ अयोध्या में पीएसी, आरएएफ व सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। जलाभिषेक के लिए सरयू घाट पर जल भरने के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए नदी …

अयोध्या। सावन के पहले सोमवार और कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय करने के साथ-साथ अयोध्या में पीएसी, आरएएफ व सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। जलाभिषेक के लिए सरयू घाट पर जल भरने के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए नदी में बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को नगर में सुरक्षा बलों के साथ रूट मार्च भी निकाला गया। वहीं जिला प्रशासन ने नगर क्षेत्र को जोन व सेक्टर में बांटा है। जहां मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

पहली बार है कि रामनगरी में कावड़ यात्रा और सावन झूला मेला को लेकर बड़े पैमाने पर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए आधा दर्जन ड्रोन कैमरों को अलग-अलग लोकेशन पर रखा गया है, जिसे सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों और मंदिरों पर क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती की गई है। हालांकि खुफिया विभाग द्वारा इनपुट की बात कही जा रही है लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ए

सएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सादी वर्दी में महिला और पुरुष पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश तिवारी ने बताया कि कोविड के कारण 2 साल के बाद पहली बार सावन मेला होने जा रहा है। रूट डायवर्शन किया गया है। लोगों को असुविधा कम से कम हो इसलिए पार्किंग के स्थान बनाए गए हैं।

मठ मंदिरों की सुरक्षा भी बढ़ी

सीओ ने बताया कि अयोध्या के सभी प्रमुख स्थान और मठ मंदिरों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। टेंपो टैक्सी यूनियन को निर्धारित शुल्क लेने के लिए निर्देशित किया गया है।

पढ़ें-बरेली: नीट का पेपर देने आए उत्कर्ष कॉलेज में परीक्षार्थियों का हंगामा, दिशा निर्देश की फोटो कॉपी ना होने पर गेट पर रोका 

संबंधित समाचार