तीस्ता के हवाले से दिवंगत अहमद पटेल पर एसआईटी का आरोप निंदनीय : गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड के हवाले से दिवंगत अहमद पटेल के खिलाफ गुजरात पुलिस की एसआईटी का आरोप निदंनीय एवं राजनीतक द्वेष की भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले गुजरात चुनाव से पूर्व भी भाजपा नेताओं द्वारा अहमद पटेल पर आरोप …

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड के हवाले से दिवंगत अहमद पटेल के खिलाफ गुजरात पुलिस की एसआईटी का आरोप निदंनीय एवं राजनीतक द्वेष की भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले गुजरात चुनाव से पूर्व भी भाजपा नेताओं द्वारा अहमद पटेल पर आरोप लगाए गए थे।

गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘आज अहमद पटेल अपना पक्ष रखने के लिए हमारे बीच में नहीं हैं तो राजनीतिक लाभ के लिए उन पर मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। यह बदले की राजनीति भाजपा-आरएसएस के चरित्र का प्रमाण है।’’ गुजरात पुलिस ने हाल ही में दावा किया था कि 2002 के दंगों के बाद राज्य में भाजपा सरकार को बर्खास्त करने के लिये तीस्ता सीतलवाड दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के इशारे पर की गई ‘‘बडी साजिश’’ का हिस्सा थी।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर आरोप लगाकर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा दिखा रही है। एक पाकिस्तानी व्यक्ति द्वारा लगाए गए छिछले आरोपों पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी जैसे व्यक्तित्व पर सवाल उठाना भी भाजपा का असली चेहरा दिखाता है।’’

यह भी पढ़े- धनखड़ की जमीनी समस्याओं की समझ देश के लिए फायदेमंद होगी: अमित शाह

संबंधित समाचार