लखनऊ : मंदिर के पुजारी की त्रिशूल घोंप कर हत्या…कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस
लखनऊ । राजधानी के नगराम थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पुलिस कंट्रोल रूम में गांव के पुजारी की निर्मम हत्या किए जाने की सूचना प्रसारित हुई। बता दें कि हत्यारों ने पुजारी की त्रिशूल भोंक कर हत्या कर दी और शव को कुटिया के बाहर फेंक दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को …
लखनऊ । राजधानी के नगराम थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पुलिस कंट्रोल रूम में गांव के पुजारी की निर्मम हत्या किए जाने की सूचना प्रसारित हुई। बता दें कि हत्यारों ने पुजारी की त्रिशूल भोंक कर हत्या कर दी और शव को कुटिया के बाहर फेंक दिया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पुजारी का शव नग्रावस्था में खून से लथपथ पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने गांव के लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इसके बाद पुलिस ने पुजारी के छोटे भाई तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्जकर तफ्तीश शुरु कर दी है।
बता दें कि नगराम थानाक्षेत्र के सलेमपुर अचाका गांव निवासी राजेश (45) गांव के बाहर बने नटबीर बाबा मंदिर में कुटिया बना कर रहते थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुटिया के बाहर पड़ी चारपाई पर खून से लथपथ उनकी लाश देखी। इसके बाद पुजारी के छोटे भाई अजय को मामले की जानकारी दी गई।
घटना की जानकारी सुनकर परिजन भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद मृतक के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस सम्बन्ध में नगराम थाना प्रभारी शमीम खान ने बताया कि मृतक का शव नग्न हालत में पड़ा था। घटनास्थल से पुलिस को खून से सना हुआ एक त्रिशूल बरामद हुआ है। जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा कि हत्यारों ने पुजारी के चेहरे और पेट पर त्रिशूल भोंक कर मौत की नींद सुला दिया।
वहीं पुजारी के छोटे भाई अजय का कहना है कि उनके बड़े भाई कई सालों से मंदिर परिसर मे कुटिया बनाकर निवास करते थे। यहीं पर वह पूजा-पाठ करते और खुद के लिए खाना बनाते थे। कभीकभार घर से खाना आ जाता था। हालांकि, अजय की तहरीर पर नगराम पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हत्या की कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। जबकि मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और किसी रंजिश से साफ इंकार किया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: घर के बाहर सो रही महिला की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
