मुरादाबाद: मुसलमानों को जागरूक करेगी ”भारत का मुसलमान”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागरिक जनकल्याण समिति के तत्वावधान में भारत का मुसलमान किताब का विमोचन किया गया। किताब काे लिखने का मकसद मुसलमानों को जागरूक करना है। फिरोज खान की किताब विमोचन विभिन्नों क्षेत्रों सराहनीय कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित रविवार को मुहल्ला तबेला स्थित पैरामाउंट हाउस में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागरिक जनकल्याण समिति के तत्वावधान में भारत का मुसलमान किताब का विमोचन किया गया। किताब काे लिखने का मकसद मुसलमानों को जागरूक करना है।

  • फिरोज खान की किताब विमोचन
  • विभिन्नों क्षेत्रों सराहनीय कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

रविवार को मुहल्ला तबेला स्थित पैरामाउंट हाउस में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब शहर इमाम मुफ्ती सैय्यद फहद अली ने की। मुख्य अतिथि देहात विधायक प्रतिनिधि हाजी आमिर नासिर रहे। नायब शहर इमाम ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर लेखक फिरोज खान की किताब भारत का मुसलमान का विमोचन किया।

बच्चों पर खास नजर रखें, ताकि गलत राह पर वो न चलें
लेखक ने बताया कि किताब मुसलमानों को जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम में मुसलमानों के योगदान के बारे में लिखा गया है। वक्ताओं ने मुस्लिम समाज के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए सुझाव दिए व नौजवानों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक व समिति के संस्थापक जाबर खान ने कहा कि हमें अपने बच्चों पर खास नजर रखनी चाहिए, ताकि वह किसी गलत राह पर न चलें। कार्यक्रम में विभिन्नों क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
मौके पर ख्याल मुरादाबादी, सलीम बाबरी, अनवर कैफी, जहान उल्लाह खान, जाहिद खान, तुफैल अहमद, शावेज खान, गुलफाम चौधरी, साहिल खान, मोहसिन खान, अकबर खान, नईम तुर्की, शाहनवाज खान, अनंतर अंसारी, फहीम मंसूरी, सहिल शम्मी, मोहसिन खान, इदरीस अहमद, फैसल, तुफेल सकलौनी, शरद हसनपुरी व कामरेड असलम आदि रहे।

ये भी पढ़ें:- श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों ने लिया संकल्प, कहा- पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन लाने तक संघर्ष जारी

संबंधित समाचार