शाहजहांपुर: युवक की पिटाई कर पेशाब पिलाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर में अशोभनीय हरकत करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरअसल, एक समुदाय के युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर उसे पेशाब पिला दी थी। पेशाब पिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर में अशोभनीय हरकत करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरअसल, एक समुदाय के युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर उसे पेशाब पिला दी थी। पेशाब पिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक, नगर संजय कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला ककरा खुर्द निवासी इफ्तेखार और अब्दुल जहीर खां आठ जुलाई को नदी पार सहवेगपुर गांव गए थे, जहां कुलविंदर, सोनू व राजू ने इफ्तेखार को पकड़ लिया। एएसपी के अनुसार, तीनों आरोपियों ने इफ्तेखार की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की और उसका हाथ भी तोड़ दिया।

बाद में राजू ने पीड़ित के मुंह में पेशाब भी की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोसल मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो में पीड़ित आरोपियो के सामने हाथ जोड़ता दिखाई दे रहा है। बताया कि मामले की रिपोर्ट थाना सदर बाजार में दर्ज की गई थी।

थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस टीम ने आरोपी राजू उर्फ राजवीर, कुलविन्दर और सोनू उर्फ सुखदेव निवासीगण ककरा कलां, नदी पार थाना सदर बाजार शाहजहांपुर को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार