लखनऊ : शामली के अधेड़ की जहर खाने से मौत, हत्या की आशंका…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में लॉ-मार्टिनियर कॉलेज के समीप पुलिस को एक अधेड़ छटपटाता हुआ मिला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, अधेड़ की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पुलिस को मृतक पास एक आधार …

लखनऊ। राजधानी में लॉ-मार्टिनियर कॉलेज के समीप पुलिस को एक अधेड़ छटपटाता हुआ मिला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, अधेड़ की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पुलिस को मृतक पास एक आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पुलिस ने उसकी शिनाख्त शामली जनपद निवासी नरेंद्र (52) के रूप में की है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौतमपल्ली कोतवाली प्रभारी सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ला मार्टिनियर स्कूल की चहारदीवारी के समीप सड़क पर एक अधेड़ व्यक्ति को गंभीर हालत में पुलिसकर्मियों को मिला। अधेड़ के जेब से आधार मिले के बाद उसकी पहचान शामली जनपद निवासी नरेंद्र के रूप में हुई। आनन-फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। नरेंद्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे शामली से रवाना हो चुके हैं। नरेंद्र के बेहोश होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है। परिजनों के पहुंचने पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

नरेंद्र पर था साढ़े तीन लाख का कर्ज

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नरेंद्र ला मार्टिनियर स्कूल के पास सुबह से ही घूम रहा था। बताया जा रहा है कि उस पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज था। रुपया लौटाने के लिए कर्जदार धमकी दे रहा है। नरेंद्र वहां किसी का इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद उसे ला-मार्टिनियर की बाउंड्रीवॉल के किनारे छटपटाता देखा गया, तो पुलिस को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : मंदिर के पुजारी की त्रिशूल घोंप कर हत्या…कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार