बरेली: 52 हजार विद्यार्थियों को विशेष मॉड्यूल से दी जाएगी शिक्षा
बरेली, अमृत विचार। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक पढ़ने वाले 52 हजार से अधिक बच्चों को विशेष रूप से दक्ष बनाने की तैयारी है। विभाग ने विशेष मॉड्यूल तैयार कराए हैं। 1 सितंबर से जिले के 750 प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ पढ़ाई शुरू होकर 22 सप्ताह तक चलेगी। परिषदीय …
बरेली, अमृत विचार। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक पढ़ने वाले 52 हजार से अधिक बच्चों को विशेष रूप से दक्ष बनाने की तैयारी है। विभाग ने विशेष मॉड्यूल तैयार कराए हैं। 1 सितंबर से जिले के 750 प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ पढ़ाई शुरू होकर 22 सप्ताह तक चलेगी।
परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का पहला चरण पूरा हो चुका है। इसमें 48 हजार बच्चों का नामांकन हो चुका है। 52 हजार बच्चे कक्षा एक से तीन में दाखिला ले चुके हैं। कोरोना की वजह से दो वर्ष विद्यालय बंद रहे, बच्चों की कक्षा में पढ़ाई न होने से दक्षता प्रभावित हुई। इसे देख बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में कक्षा एक से तीन के बच्चों का चयन किया गया है। दूसरे चरण के लिए कक्षा चार से आठ तक के बच्चों को विशेष मॉड्यूल से पढ़ाई कराने की तैयारी है।
शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित
बच्चों को विशेष मॉड्यूल से पढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। विशेष मॉड्यूल के लिए संदर्शिका सभी जिलों के एडी बेसिक और बीएसए को भेजा जाएगा। पहली सितंबर से मार्च 2023 तक संदर्शिका के माध्यम से विशेष कक्षाओं का संचालन होगा। बच्चों को पढ़ाने के लिए एनसीईआरटी की ओर से बच्चों को गणित, विज्ञान किट दी जाएगी।
कोरोना संक्रमण की वजह से बच्चों की पढ़ाई काफी पिछड़ गई है। बच्चों की शिक्षा को पूरा कराने के लिए विशेष मॉड्यूल तैयार कर पढ़ाई कराई जाएगी—विनय, बीएसए।
यह भी पढ़ें- बरेली: चेन स्मोकिंग से फेफड़ों के कैंसर का खतरा सबसे अधिक- डॉक्टर
