लखनऊ : ट्रेन से कटकर मजूदर की मौत..जानें कैसे हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । गोमतीनगर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर पुलिस ने एक मजूदर का शव बरामद किया है। आशंका जताई गई कि ट्रेन की चपेट में आने से मजूदर की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मल्हौर रेलवे स्टेशन के गेटमैन श्यामलाल मीणा ने …

लखनऊ । गोमतीनगर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर पुलिस ने एक मजूदर का शव बरामद किया है। आशंका जताई गई कि ट्रेन की चपेट में आने से मजूदर की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मल्हौर रेलवे स्टेशन के गेटमैन श्यामलाल मीणा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि दिलकुशा से मल्हौर के मध्य डाउन रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक की मौत ट्रेन की चपेट से हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की।

बता दें कि पहचान बाराबंकी जनपद थाना कोठी ग्राम भुलमुलिया निवासी आदेश कुमार यादव (30) के रूप में हुई। मृतक गोमतीनगर थानाक्षेत्र के भरवारा गांव में किराए के मकान में पत्नी और एक साल के बच्चे के साथ रहता था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, मृतक की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

संबंधित समाचार