अमरोहा : पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। गांव सलेमपुर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पति को भी …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। गांव सलेमपुर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पति को भी पकड़ लिया। पति ने पुलिस व गांव वालों की मौजूदगी ने कहा कि हां मैंने की है हत्या। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गांव सलेमपुर गोसाई के रहने वाले धनदेश की शादी अब से 4 साल पहले जलालपुर की रहने वाली मनीषा के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। मनीषा के दो बेटे भी हैं, वहीं धनदेश ने किसी कारण के चलते अपनी पत्नी मनीषा की पहले पिटाई की उसके बाद में दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे पंखे पर लटका दिया। आसपास के ग्रामीणों को जब इसका पता चला तो भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना मिलते ही गजरौला के एसएसआई प्रेमपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान पति धन देश को हिरासत में लिया गया तो उसने पुलिस व ग्रामीणों की मौजूदगी में कहा है कि मैंने ही अपनी पत्नी की हत्या की है पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया कि धन देश ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर : स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे विभाग और कॉलेज, कुलपति ने तय किये यह मानक

संबंधित समाचार