लखनऊ : सावन का पहला सोमवार कल, बदला रहेगा यातायात…पढ़ें पूरा रूट चार्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । सावन का आगाज हो चुका है। सावन के पहले सोमवार पर राजधानी के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए कल वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। जिसमें प्रतिबंधित रास्तों पर एम्बुलेंन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन ही आ जा सकेंगे। इसके लिए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस …

लखनऊ । सावन का आगाज हो चुका है। सावन के पहले सोमवार पर राजधानी के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए कल वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। जिसमें प्रतिबंधित रास्तों पर एम्बुलेंन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन ही आ जा सकेंगे। इसके लिए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

इन मार्गों पर रहेगी रोक

डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इस रास्ते आने वाले वाहन आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे और नदवा बंधा ढाल से मनकामेश्वर मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इस रास्ते आने वाले वाहन हनुमान सेतु या बंधा रोड होकर अपने गंतव्य हो जा सकेंगे

यह भी पढ़ें- बरेली: सावन के प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार तक रहेगा रूट डायवर्जन

 

संबंधित समाचार