बरेली: बड़ा हादसा होते-होते टला, CNG पंप पर रोडवेज बस में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीयूजीएल के सीएनजी पंप पर गैस भरवा कर जा रही रोडवेज बस में रविवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। चंद सेकेंड में बस पंप पर ही आग …

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीयूजीएल के सीएनजी पंप पर गैस भरवा कर जा रही रोडवेज बस में रविवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया।

चंद सेकेंड में बस पंप पर ही आग का गोला बन गई। यह देख पंप के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग जान बचाकर भाग गए।

सीएनजी पंप पर काम कर रहे लोगों की मदद से बस में लगी आग को काफी बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन नाकामयाब रहे। सीएनजी पंप से ऊंची लपटें उठती देख आसपास ठेला लगने वाले लोग भी अपनी-अपनी दुकान छोड़कर भाग गए।

बस में लगी आग की जानकारी क्षेत्रवासियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी और बस ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : बरेली: स्वीमिंग पूल में डूबने से छात्र का निधन, पुलिस हिरासत में संचालक

संबंधित समाचार