Birthday Special : Bhumi Pednekar ने महिला केंद्रित फिल्मों को दिया नया आयाम, जानें कौन सी मूवीज में दिया दमदार मैसेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज अपना 33वां बर्थडे मना रही है। भूमि इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में मानी जाती हैं। वो आज अपने हार्ड वर्क की वजह से इस बड़े मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने 6 साल तक यश राज फिल्म्स में अस्सिटेंट कास्टिंग डायरेक्ट के तौर पर काम किया। उन्होंने फिल्म ‘दम …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज अपना 33वां बर्थडे मना रही है। भूमि इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में मानी जाती हैं। वो आज अपने हार्ड वर्क की वजह से इस बड़े मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने 6 साल तक यश राज फिल्म्स में अस्सिटेंट कास्टिंग डायरेक्ट के तौर पर काम किया।

उन्होंने फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जिसके बाद एक से बढ़ कर एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। तो आज उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी कुछ दमदार और बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

दम लगाकर हईशा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi ? (@bhumipednekar)

भूमि ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म साल 2015 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इसमें वह आयुष्मान खुराना के अपॉजिट थीं। फिल्म में एक्ट्रेस ने संध्या वर्मा नाम की महिला का किरदार निभाया था, जिसका वजन बहुत ज्यादा था।

टॉयलेटः एक प्रेम कथा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi ? (@bhumipednekar)

साल 2017 में आई फिल्म टॉयलेटः एक प्रेम कथा में एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ आई। फिल्म एक सामाजिक मुद्दे- ‘खुले में शौच’ पर आधारित थी।

शुभ मंगल सावधान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi ? (@bhumipednekar)

साल 2017 में आई इस फिल्म में भी वह आयुष्मान खुराना के अपॉजिट थीं। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी थी। इसमें इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसे बड़े मुद्दे को उठाया गया।

सांड की आंख

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi ? (@bhumipednekar)

ये फिल्म शूटर दादी चंद्रो तोमर-प्रकाशी तोमर की बायोपिक थी। इसमें भूमि ने चंद्रो दादी का किरदार निभाया जबकि तापसी पन्नू ने प्रकाशी तोमर का।

बधाई दो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi ? (@bhumipednekar)

साल 2022 की शुरुआत में फिल्म ‘बधाई दो’ रिलीज हुई। इस फिल्म में भूमि के अपॉजिट राजकुमार राव थे। फिल्म LGBTQ के मुद्दे पर बेस्ड थी।

पढ़ें-आर माधवन के बेटे का एक और कमाल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहें बधाइयां

संबंधित समाचार