मध्य प्रदेश के धार में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में गिरी यात्री से भरी बस, अब तक 13 शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बड़ा बस हादसा हो गया है। यहां के धार जिले में एक यात्री से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों को बचा लिया गया है जबकि अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं। इस घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के …

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बड़ा बस हादसा हो गया है। यहां के धार जिले में एक यात्री से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों को बचा लिया गया है जबकि अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं। इस घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने कहा कि वे ईश्वर से सभी के सकुशल रखने की कामना करते हैं।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- धार जिले में खलघाट में नर्मदा नदी में सवारियों से भरी एक बस के गिरने की दुखद जानकारी मिली है। मैं सरकार और प्रशासन से मांग करता हूं कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर लोगों को राहत प्रदान पहुंचाने का काम किया जा सके।

यह भी पढ़ें- ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़ तक बारिश का कहर, कहीं बाढ़ ने मचाई तबाही तो कहीं घर छोड़ने को मजबूर लोग, देवदूत बनी सेना

संबंधित समाचार