बाराबंकी: महादेवा में लोधेश्वर के जलाभिषेक को उमड़ा जनसैलाब, रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। महादेवा में सावन के पहले सोमवार को लोधेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा हुआ है। महादेवा की ओर जाने वाले सभी रास्ते हर हर बम बम जय जय लोधेश्वर के नारों से गूंज रहे हैं। यहां जलाभिषेक के लिए …

बाराबंकी। महादेवा में सावन के पहले सोमवार को लोधेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा हुआ है। महादेवा की ओर जाने वाले सभी रास्ते हर हर बम बम जय जय लोधेश्वर के नारों से गूंज रहे हैं। यहां जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार आधी रात को ही लग गई थी।

प्रातः आरती के बाद जैसे ही मंदिर के द्वार खुले जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। मंदिर परिसर के अलावा बाहर सड़क पर भी भक्तों की लंबी कतार देखी जा रही है। जलाभिषेक को आए श्रद्धालु मेले का भी आनंद ले रहे हैं। मेला परिसर में सजी दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

पढ़ें-बाराबंकी: महादेवा से जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, पांच घायल

संबंधित समाचार