Presidential Election 2022: एनडीए प्रत्याशी मुर्मू को यूपी से मिल सकते हैं 1,28,564 वोट, जानें कैसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रपति चुनाव 2022 को लेकर आज यूपी का राजधानी लखनऊ में मतदान जारी है। मतदान में भाजपा की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को यूपी से 1 लाख 28 हजार 564 वोट मिल सकते हैं। इस वोट में सुभासपा, बसपा, जनसत्ता दल सांसदों-विधायकों तथा सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के 9080 वोट भी शामिल हैं। प्रदेश …

लखनऊ। राष्ट्रपति चुनाव 2022 को लेकर आज यूपी का राजधानी लखनऊ में मतदान जारी है। मतदान में भाजपा की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को यूपी से 1 लाख 28 हजार 564 वोट मिल सकते हैं। इस वोट में सुभासपा, बसपा, जनसत्ता दल सांसदों-विधायकों तथा सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के 9080 वोट भी शामिल हैं। प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान की जो तैयारियां भाजपा ने की है उनके मुताबिक ये सारे वोट मुर्मू के समर्थन में पोल हो जाने की उम्मीद की जा रही है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए देशभर के वोटर जनप्रतिनिधियों के कुल वोट 10 लाख 86 हजार 431 हैं। जिसका 14.86 फीसदी हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश के पास है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश हमेशा से राष्ट्रपति चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाता रहा है। सबसे अधिक वोटर जनप्रतिनिधियों वाले इस राज्य के बहुसंख्य वोटरों का रूझान जिसके पक्ष में होता है वह राष्ट्रपति चुना जाता रहा है।

एक बार फिर से यूपी के दमखम पर भाजपा अपने राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के जीत के प्रति आश्वस्त दिख रही है। एक सप्ताह पहले तक की गणित में जो थोड़े बहुत वोट की कमी भाजपा महसूस कर रही थी उसकी बड़ी भरपाई सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और सपा विधायक शिवपाल सिंह को मुर्मू के समर्थन में जो़ड़कर भाजपा ने पूरा कर लिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर चुकी हैं। वहीं जनसत्ता पार्टी के दो विधायकों का वोट भी मिलना तय माना जा रहा है। इन वोटों के अलावा भाजपा को क्रास वोटिंग की भी उम्मीद है। विपक्ष के कुछ विधायक मुर्मू को वोट कर सकते हैं।

इन आंकड़ों पर डालें नजर

  1. एनडीए गठबंधन विधायकों की संख्या 273—इनका कुल वोट 56784
  2. एनडीए सांसदों की संख्या 66— इनका कुल वोट 46200
  3. भाजपा से राज्यसभा सदस्य की संख्या 25—-इनका कुल वोट 17500
  4. एनडीए की इस संख्याबल से यूपी से मुर्मू को मिल जाएंगे 119484 वोट
  • एक विधायक का वोट 208
  • एक सांसद का वोट 700

द्रौपदी मुर्मू को इनके वोट भी मिलना तय माना जा रहा है-

  1. सुभासपा के छह विधायक
  2. जनसत्ता पार्टी के दो विधायक
  3. बसपा के दस सांसद और एक विधायक
  4. सपा विधायक शिवपाल यादव
  5. (इनके जुड़ने पर मुर्मू को यूपी से 9080 वोट और मिल जाएंगे)।

संबंधित समाचार