अयोध्या: सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भोला भंडारी को किया जलाभिषेक, हर तरफ गूंजा हर-हर महादेव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के मंदिरों में आस्था उमड़ पड़ी। सरयू किनारे स्थित 108 ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान नागेश्वर नाथ के दरबार में श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा हुआ है। कोरोना काल के बाद पहली बार बिना बंदिश के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिये उमड़े हैं।आसपास के जिलों से भी …

अयोध्या। सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के मंदिरों में आस्था उमड़ पड़ी। सरयू किनारे स्थित 108 ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान नागेश्वर नाथ के दरबार में श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा हुआ है। कोरोना काल के बाद पहली बार बिना बंदिश के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिये उमड़े हैं।आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हर प्रवेश द्वार पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

सावन का महीना भगवान शंकर का महीना होता है। सावन के सोमवार को शिव भक्तों को पूजन अर्चन करना चाहिए। सोमवार के दिन पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है सावन माह में कावड़ भी पड़ता है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि सरयू घाट पर बड़ी संख्या में शिव भक्त आते हैं सरयू के घाटों से जल लेते हैं और शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। सरयू में एसडीआरएफ और जल पुलिस की तैनाती की गई है। लोकल स्तर पर गोताखोर और नावें लगाई गई हैं। सरयू के घाटों पर बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने के लिए निवेदन किया जा रहा है।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार बीकापुर तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी धूम है। ब्लॉक क्षेत्र के रामायण कालीन मान्यता के पौराणिक स्थल सीता कुंड पर स्थित दूधेश्वर मंदिर पर पहुंचकर श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। सीता कुंड के पवित्र सरोवर में स्नान करके शिवलिंग पर लोग जलाभिषेक कर रहे हैं। नगर पंचायत में स्थित शिव पार्वती मंदिर, शाहगंज में स्थित भगवान शंकर के मंदिर, रमपुरवा व नियायी में स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में श्रद्धालु काफी संख्या में मौजूद हैं। तमाम जगह रुद्राभिषेक भी हो रहा है।

पढ़ें-बाराबंकी: महादेवा में लोधेश्वर के जलाभिषेक को उमड़ा जनसैलाब, रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

संबंधित समाचार