हरदोई : मोबाइल नहीं मिला तो किशोर ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई, अमृत विचार। किशोर अवस्था में अपनी जिद पर अड़े लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। हरदोई के शाहाबाद में एक किशोर महज इसलिए फांसी के फंदे पर झूल गया क्योंकि उसने अपने मां-बाप से मोबाइल दिलाने की जिद की थी। जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया। मामला शाहाबाद कोतवाली के मगियावां गांव का है। …
हरदोई, अमृत विचार। किशोर अवस्था में अपनी जिद पर अड़े लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। हरदोई के शाहाबाद में एक किशोर महज इसलिए फांसी के फंदे पर झूल गया क्योंकि उसने अपने मां-बाप से मोबाइल दिलाने की जिद की थी। जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया। मामला शाहाबाद कोतवाली के मगियावां गांव का है। हालांकि ऐसी जानकारी मिली है कि किशोर मानसिक रूप से कमजोर भी था। इस मामले कि जांच पुलिस कर रही है।
बताते हैं कि मगियावां गांव निवासी इदरीस रविवार को अपनी मां की दवा लेने के लिए आया हुआ था। वह अपनी पत्नी और 13 वर्षीय बेटे सिराज को बकरी चराते हुए छोड़ आया था। इसी बीच सिराज अपनी मां से खाना खाने की बात कह कर घर पहुंचा। जहां उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली। इधर काफी देर हो गई, सिराज वापस नहीं लौटा। उसे देखने के लिए जब उसकी मां घर पहुंची तो वहां देखा कि सिराज का शव फांसी पर लटक रहा था।इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया।
इस बारे में बताया गया है कि कई दिनों से सिराज अपने मां-बाप से मोबाइल की ज़िद कर रहा था। ज़िद पूरी नहीं की गई,उसी के चलते उसने इस तरह का कदम उठा लिया। एसएचओ शाहाबाद सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि कुछ लोगों के मुताबिक सिराज मानसिक तौर पर कमज़ोर था, मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: बीजेपी नेत्री की दबंगई का VIDEO वायरल, ठेला चोरी करवाने का भी आरोप
