बरेली: अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में घर के बाहर सो रही महिला की गला रेत कर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें, कि एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देशन एसपी ग्रामीण, सीओ फरीदपुर के नेतृत्व में फरीदपुर पुलिस ने थाना हाजा पर दर्ज आईपीसी की धारा 302 के केस …

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में घर के बाहर सो रही महिला की गला रेत कर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें, कि एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देशन एसपी ग्रामीण, सीओ फरीदपुर के नेतृत्व में फरीदपुर पुलिस ने थाना हाजा पर दर्ज आईपीसी की धारा 302 के केस (435/2022) में अभियुक्त विष्णु यादव पुत्र हुकुम सिंह, निवासी- ग्राम- धीरपुर, थाना- फरीदपुर, जनपद- बरेली को जायरत दिल्ली-लखनऊ हाईवे से गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि अभियुक्त ने बांके से अपनी पत्नी रिंकी यादव (35) की गर्दन, चेहरे व सिर पर वार कर निर्मम हत्या की है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि 17 जुलाई की रात उसने अपनी पत्नी रिंकी यादव को अवैध संबंधों के शक पर मार डाला। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से ह्त्या में इस्तेमाल किए गया बांका, खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें : बरेली: घर के बाहर सो रही महिला की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार