लखनऊ : वोटिंग के बाद अखिलेश ने सहयोगियों के बारे में कही बड़ी बात, बोले- राष्ट्रपति चुनाव में रची गयी साजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में लोकसभा उपचुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात का इशारा आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी बात के जरिये भी कर दिया। अखिलेश यादव ने सोमवार को सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और अपने चाचा शिवपाल …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में लोकसभा उपचुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात का इशारा आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी बात के जरिये भी कर दिया। अखिलेश यादव ने सोमवार को सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और अपने चाचा शिवपाल यादव पर पहली बार खुला हमला बोला। अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि जाने वाले को कौन रोक सकता है। राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के दौरान ही बीजेपी के दावे पर अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप भी लगाया।

राष्ट्रपति चुनाव में वोट देकर निकले अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बढ़ती मंहगाई, दूध उत्पादों पर बढ़ाए गए जीएसटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेवड़ी वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में साजिश रची गई है। इसी के तहत पहले दो डिप्टी सीएम ने ट्वीट किया और चाचा शिवपाल ने चिट्ठी लिखी है। अखिलेश ने कहा कि जाने वाले को कोई रोक नही सकता।

अखिलेश ने कहा चाचा से चिट्ठी लिखवाई गईं। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के गठबंधन तोड़ने पर अखिलेश ने कहा कि जिन पार्टी को जो फैसला लेना है वो ले सकते हैं। अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों के प्रति भाजपा की भाषा हमेशा से खराब रही। बीजेपी के चरित्र को सब कोई जानता है।

यह भी पढ़ें –राहत देने के बजाय आहत कर रही है सरकार: वरूण गांधी

संबंधित समाचार