24 घंटे की हड़ताल पर रहेगी यूनान की सरकारी मीडिया, उच्च वेतन की मांग को लेकर उठाया कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एथेंस। यूनान में ट्रेड यूनियन पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए उच्च वेतन की मांग को लेकर सरकारी मीडिया सोमवार से 24 घंटे की हड़ताल पर है। हड़ताल में यूनान ब्रॉडकास्टर ईआरटी , द एथेंस न्यूज एजेंसी एएमएनए़ नगरपालिका रेडिया स्टेशन , नगरपालिका टेलीविजन चैनल्स, सरकारी विभाग की प्रेस सेवाए और सामान्य सचिवालय के लिए …

एथेंस। यूनान में ट्रेड यूनियन पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए उच्च वेतन की मांग को लेकर सरकारी मीडिया सोमवार से 24 घंटे की हड़ताल पर है। हड़ताल में यूनान ब्रॉडकास्टर ईआरटी , द एथेंस न्यूज एजेंसी एएमएनए़ नगरपालिका रेडिया स्टेशन , नगरपालिका टेलीविजन चैनल्स, सरकारी विभाग की प्रेस सेवाए और सामान्य सचिवालय के लिए मीडिया और संचार भी शामिल है।

हड़ताल सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे से मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तक रहेगी। इस दौरान मीडिया कोई समाचारका प्रकाशन नहीं करेगा। विरोध प्रदर्शन में शामिल ट्रेड यूनियन मीडिया कर्मियों ने एक बयान में कहा कि सरकार सरकारी पत्रकारों के लिए उचित वेतन की मांग को लगातार खारिज कर रही है। बयान में कहा गया है कि हमने बातचीत के लिए दरवाजा खुला रखा हैं और वास्तविक मजदूरी वृद्धि पर जोर देते हैं।

ये भी पढ़ें:- भारतीय सेना प्रमुख पहली विदेश यात्रा पर पहुंचे बंगलादेश, एस एम शफीउद्दीन अहमद से की मुलाकात

संबंधित समाचार