बरेली: विधानसभा की तर्ज पर निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने एक बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तौकीर आलम ने चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की। तौकीर आलम ने कहा जिस तरह से कांग्रेस …

बरेली, अमृत विचार। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने एक बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तौकीर आलम ने चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की।

तौकीर आलम ने कहा जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में हुए विधानसभा चुनावों को लड़ा उसी तरह से ही आगामी नगर निकाय चुनावों को लड़ा जाएगा। पार्टी का संगठन कहीं पर भी कमजोर नहीं है। पिछला विधानसभा चुनाव दो दलों के बीच सिमट गया था, वोटों का ध्रुवीकरण हुआ था फिर भी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लडे़। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान हैं।

प्रदेश पश्चिम यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों से सबसे ज्यादा प्रभावित युवा हो रहा है। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा पार्टी का संगठन वार्डों में पूरी तरह से सक्रिय होकर काम कर रहा है। आगामी नगर निगम, नगर निकाय चुनावों के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहेगा।

इस मौके पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, इलियास अंसारी, हाजी इस्लाम बब्बू, कृष्ण कांत शर्मा, गुरमीत सिंह भुल्लर, डॉ मेहंदी हसन, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वप्लिन शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खां, सरदार खां, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. के बी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, प्रोफेसर यशपाल सिंह, जिया उर रहमान, जुनैद हसन एडवोकेट, सुरेश बाल्मीकि, नाहिद सुल्ताना, नीतू गौरव, योगेश जौहरी, बदायूं शहर अध्यक्ष इसरार अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: बैटरी चोरी होने से सिग्नल फेल, रेल संचालन प्रभावित

 

संबंधित समाचार