रामपुर: दिल्ली तक पहुंची ग्रीनवुड स्कूल में नीट का गलत पेपर बंटने की गूंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। ग्रीनवुड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नीट का पेपर गलत पेपर बटने की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। मशीन द्वारा फोटो स्टेट ओएमआर शीट को एक्सेप्ट नहीं किए जाने पर उनकी मैन्युअल जांच कराई जा सकती है। ओएमआर की जांच में परीक्षार्थियों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। रामपुर जनपद में पहली …

रामपुर, अमृत विचार। ग्रीनवुड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नीट का पेपर गलत पेपर बटने की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। मशीन द्वारा फोटो स्टेट ओएमआर शीट को एक्सेप्ट नहीं किए जाने पर उनकी मैन्युअल जांच कराई जा सकती है। ओएमआर की जांच में परीक्षार्थियों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

रामपुर जनपद में पहली बार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट तीन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। एक परीक्षा केंद्र पर मानवीय भूल के चलते कोड के मुताबिक प्रश्न पत्र नहीं खोले गए। जिसके कारण परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों को गलत प्रश्न पत्र बंट गए। परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट भर दीं और जब पेपर खोलकर देखा तो हिंदी माध्यम वालों के सामने अंग्रेजी भाषा में पेपर था। अंग्रेजी भाषा में पेपर देखकर परीक्षार्थियों की हालत खराब हो गई और उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को बताया कि उन्होंने हिंदी माध्यम से नीट में एप्लाई किया था और उन्हें अंग्रेजी भाषा में पेपर दे दिया गया है। कक्ष निरीक्षकों ने तुरंत यह सूचना केंद्र व्यवस्थापक नीरज तिवारी को दी।

नीट का पेपर गलत बंटने की खबर मिलने पर केंद्र व्यस्थापक के होश उड़ गए उन्होंने तत्काल नीट समन्वयक नीरज पाठक को सूचना दी। नीट समन्वयक ने तत्काल सूचना आब्जर्वर पुष्पेंद्र कुमार को दी उन्होंने एनटीए के अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद परीक्षा कक्ष में बैठे परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र बदलवाए गए और ओएमआर शीट की फोटो स्टेट कराकर परीक्षार्थियों में वितरित की गई। इस प्रक्रिया में करीब एक घंटा बीस मिनट का समय लगा हालांकि, परीक्षार्थियों को परीक्षा में अतिरिक्त समय दे दिया गया।

720 अभ्यर्थियों को बांटी गई ओएमआर की फोटो स्टेट
ग्रीनवुड स्कूल में नीट के दौरान 24 परीक्षा कक्षों में 720 अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की फोटो स्टेट बांटी गई है। यदि फोटो स्टेट ओएमआर शीट को जांचने के लिए एक्सेप्ट नहीं करती है तो उन्हें मैन्युअली जंचवाया जा सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय नेशनल टेस्ट एजेंसी को ही लेना है।

पॉवर प्वाइंट प्रजेंटिंग और आठ कार्यशालाओं के बावजूद हुई गड़बड़ी
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट होने से पहले शनिवार को पॉवर प्वाइंट के माध्यम से केंद्र व्यवस्थापकों समेत परीक्षा में लगे आब्जर्वरों को तमाम बारीकियों की जानकारी दी गई। इससे पहले एनटीए ने आठ कार्यशालाएं कराकर परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने स्कूलों में परीक्षा कार्यक्रम से जुड़े कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षित करें। भरोसेमंद सूत्र बताते हैं कि कंम्युनिकेशन गेप रहने के कारण इस तरह की गड़बड़ी हुई है।

पूरे प्रकरण से नेशनल टेस्ट एजेंसी को अवगत करा दिया गया है। कोई भी अंतिम निर्णय नेशनल टेस्ट एजेंसी को ही लेना है फिलहाल, अधिकारियों ने बताया कि फोटो स्टेट ओएमआर शीट को मशीन नहीं जांच पाती है तब उनको मैन्युअल जंचवाया जाएगा। ओएमआर शीट पर गोले काले करने के लिए एनटीए द्वारा परीक्षार्थियों को काला पेन भी दिया गया था।– मनोज पाठक, नीट समन्वयक रामपुर

संबंधित समाचार