रायबरेली : भाजपा नेता के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा
रायबरेली, अमृत विचार । ऊंचाहार क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के विरुद्ध बड़ा मामला दर्ज हुआ है । ऊंचाहार ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध लगातार नियमों को मुखर हो रहे भाजपा नेता के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है । भाजपा नेता …
रायबरेली, अमृत विचार । ऊंचाहार क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के विरुद्ध बड़ा मामला दर्ज हुआ है । ऊंचाहार ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध लगातार नियमों को मुखर हो रहे भाजपा नेता के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है । भाजपा नेता ने इसे राजनैतिक साजिश बताते हुए कहा है कि महिला को कुछ रुपए देकर उसका गलत उपयोग किया गया है ।
भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य है और उन्होंने ब्लाक प्रमुख का चुनाव लडा था । जिसमे बहुत कम मतों के अंतर से उन्हे हार मिली थी । उसके बाद भाजपा नेता ने बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्यों का समर्थन हासिल किया और ब्लाक प्रमुख को कड़ी चुनौती दी थी । हाल ही में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक को नियम विरुद्ध बताकर बीसीसी सदस्यों के साथ डीएम को शिकायती पत्र दिया था , जिसमे बैठक में पारित प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की थी ।
इन सबके बीच न्यायालय में क्षेत्र की एक महिला ने शिकायती पत्र देकर उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था । न्यायालय ने मामले में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना का आदेश दिया है । अब मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है । सीओ डलमऊ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश का पालन किया जा रहा है । विवेचना प्रचलित है । प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी । उधर आरोपित भाजपा नेता ने कहा है कि एक गरीब महिला को धन का प्रलोभन देकर मेरा चरित्र हनन किया गया है । मेरे विरुद्ध बड़ी साजिश रची गई है । मेरे पूरे जीवन में कभी इस तरह के आरोप नही रहे है
यह भी पढ़ें –लखनऊ : गैंगस्टर गोरख ठाकुर हत्याकांड का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
