मुरादाबाद: झोलाछाप की लापरवाही से प्रसव के दौरान नवजात की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/पाकबड़ा, अमृत विचार। पाकबड़ा क्षेत्र में झोलाछापों की कारगुजारी से लोगों की जान से खिलवाड़ जारी है। शनिवार की रात एक महिला झोलाछाप के द्वारा अपने घर में ही प्रसव के दौरान लापरवाही करने पर गर्भ में ही नवजात की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यशैली का फायदा झोलाछाप उठाते हैं। चंद रुपयों …

मुरादाबाद/पाकबड़ा, अमृत विचार। पाकबड़ा क्षेत्र में झोलाछापों की कारगुजारी से लोगों की जान से खिलवाड़ जारी है। शनिवार की रात एक महिला झोलाछाप के द्वारा अपने घर में ही प्रसव के दौरान लापरवाही करने पर गर्भ में ही नवजात की जान चली गई।

स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यशैली का फायदा झोलाछाप उठाते हैं। चंद रुपयों के लिए मासूमों की जान से भी खिलवाड़ होता है। पाकबड़ा थाने के समाथल गांव में एक महिला झोलाछाप के द्वारा घर में ही जच्चा बच्चा केंद्र संचालित किया जाता है।

शनिवार की रात पाकबड़ा के मोहल्ला पुराने थाने वाली गली निवासी मोहसिन अपनी पत्नी को लेकर जच्चा बच्चा केंद्र पर गया। जहां गलत तरीके से सामान्य प्रसव कराने के लिए की गई कोशिश में नवजात शिशु की जान चली गई। पीड़ित का कहना है कि सिजेरियन डिलीवरी को नॉर्मल कराने के चक्कर में उसके बच्चे की जान चली गई। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि उन्हें शिकायत नहीं मिली है। मिलने पर इसकी जांच कराएंगे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: गैंगस्टर भूरा को दो साल के कठोर कारावास की सजा

संबंधित समाचार