बरेली: उत्कृष्ट स्कूलों और शिक्षकों को डीएम ने किया सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित 38 स्कूलों को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सम्मान समाराेह में पांच ग्राम प्रधान, पांच उत्कृष्ट शिक्षक, पांच ग्राम सचिव, 38 प्रधानाध्यापकों सहित दो खंड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके …
बरेली, अमृत विचार। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित 38 स्कूलों को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सम्मान समाराेह में पांच ग्राम प्रधान, पांच उत्कृष्ट शिक्षक, पांच ग्राम सचिव, 38 प्रधानाध्यापकों सहित दो खंड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों को ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत संवारने का कार्य शुरू कराया गया है। स्कूलों को स्वच्छ, सुंदर व आकर्षक बनाने का उद्देश्य यह है कि बच्चों में स्कूल जाने के प्रति उत्साह दिखे। उन्होंने प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधानों व शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल में स्वच्छता को और बेहतर करने को कहा।
बीएसए विनय कुमार से कहा कि जनपद में कुल 4903 स्कूल हैं। इसके सापेक्ष 2802 स्कूलों ने स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। इसके बाद जनपद स्तर पर टीम गठित कर विद्यालयवार 2357 स्कूलों का ऑनलाइन सत्यापन किया गया, जिसमें जनपद में 155 फाइव स्टार स्कूल प्राप्त हुए जो राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहे। उसके बाद बनारस दूसरे और पीलीभीत जनपद तीसरे स्थान पर रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: चाइल्डलाइन टीम ने किया ओपन हाउस प्रोग्राम
