बरेली: बिरयानी दुकान विवाद में दरगाह आला हजरत से दखल की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिरयानी की दुकान को लेकर बीते गुरुवार को हुए विवाद के मामले में अब आरोपी पक्ष की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। बिरयानी की दुकान का चबूतरा तोड़ने की घटना के बाद उपजे विवाद ने शहर का माहौल खराब कर दिया था। बीजेपी नेता अंकित भाटिया घायल …

बरेली, अमृत विचार। बिरयानी की दुकान को लेकर बीते गुरुवार को हुए विवाद के मामले में अब आरोपी पक्ष की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। बिरयानी की दुकान का चबूतरा तोड़ने की घटना के बाद उपजे विवाद ने शहर का माहौल खराब कर दिया था। बीजेपी नेता अंकित भाटिया घायल हुए थे। जिनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी थी। पांचवें आरोपी हस्सान रजा खान भी घायल हुए थे। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था, जहां से देर रात बरेली लौटने के बाद सोमवार सुबह जेल भेज दिया गया।

मामले में अब दरगाह आला हजरत से मुस्लिम पक्ष दखल की आस लगाए बैठा है। हस्सान रजा आला हजरत खानदान के बुजुर्ग मन्नानी मियां के दामाद मोहसिन रजा के भाई हैं। उनके लखनऊ से आने की सूचना पर बानखाना मोहल्ले के लोग और कई मिलने वाले दरगाह पर पहुंच गए। रविवार को दरगाह पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। जिसमें से कई लोग दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां और काजी-ए-हिंदुस्तान असजद मियां से मिलने पहुंचे।

दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि कुछ लोगों ने मामले को लेकर सज्जादानशीन अहसन मियां से मुलाकात की है। वहीं, काजी-ए-हिंदुस्तान के दामाद और जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने बताया कि कुछ लोगों ने उनसे मुलाकात कर दर्द बयान किया। उनका कहना था कि जब दो पक्षों के बीच का मामला है तो दोनों तरफ से मुकदमा क्यों दर्ज नहीं किया जा रहा। इस तरह तो ज्यादती की जा रही है।

सलमान मियां ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत की है जिस पर आश्वासन मिला है। वहीं हस्सान रजा के भाई मोहसिन रजा ने बताया कि उनकी तरफ से भी तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं, दरगाह आला हजरत पर लोगों के भीड़ जुटने की भनक अधिकारियों को लगी तो उन्होंने भी दरगाह के जिम्मेदार लोगों से मुलाकात की। देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी सौदागरान पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: उत्कृष्ट स्कूलों और शिक्षकों को डीएम ने किया सम्मानित

 

संबंधित समाचार