बाराबंकी : बारिश न होने से से फसल की पैदावार घटना तय, रोपाई के बावजूद उदास हैं किसान
बाराबंकी, अमृत विचार । कार्तिक और आषाढ़ माह भर आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे किसान अब सावन में एक अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में किसानों का मानना है कि इस तपते मौसम में खेत में की गई रोपाई अच्छी फसल में तब्दील नहीं होगी। हालांकि कुछ किसानों ने अपने …
बाराबंकी, अमृत विचार । कार्तिक और आषाढ़ माह भर आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे किसान अब सावन में एक अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में किसानों का मानना है कि इस तपते मौसम में खेत में की गई रोपाई अच्छी फसल में तब्दील नहीं होगी। हालांकि कुछ किसानों ने अपने निजी खर्च पर खेतों में रोपाई का कार्य शुरूकर दिया है। लेकिन बड़ी संख्या में किसानों के माथे पर बारिश न होने के चलते चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं।
अब बारिश न होने के चलते किसानों के साथ-साथ पूरा वातावरण प्रभावित हो रहा है। जिसमें पेड़ पौधे व आम जनमानस इसकी मार झेल रहा है। जबकि विशेषज्ञों का अनुमान था की मानसून आ चुका है। और इस बार अच्छी वर्षा केहोगी। लेकिन कार्तिक व आषाढ़ माह के बीत जाने के बाद एक अच्छी बारिश की आस अधूरी ही रही। ऐसे में जगह-जगह बारिश की कामना को लेकर प्रार्थना का दौर भी शुरू है।
सोमवार को शहर सहित जिले के समस्त गांव में तेज गर्मी और उमस का दौर जारी रहा। जिसके चलते आम जनजीवन बेहाल नजर आया। तेज गर्मी के बीच कुछ समय के लिए आसमान भी बादल से छाए रहे। दिन भर में कई बार बारिश की संभावना लोग जताते रहे लेकिन हवाओं के बीच फिर बिना बरसे ही बादल गुजर गए।
अगले 3 दिन में हो सकती है झमाझम बारिश
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में सामान्य औसत वर्षा जून माह में 98. 40 एमएम, जुलाई माह में 299.70 मिमी होनी चाहिए। पिछले वर्ष जून माह में मिमी व जुलाई माह में 205.50 मिमी हुई थी। इस वर्ष जून माह में 38. 33 मिमी और जुलाई माह में मात्र 31. 83 मिमी बारिश हुई है। उन्होंने किसानों को राहत देते हुए बताया कि आगे के दिनों मौसम में अच्छी वर्षा के संकेत दिख रहे हैं। जिसकी शुरुआत कल 19 तारीख से 21 तारीख तक होने वाली झमाझम बारिश के रूप में होगी।
