लखनऊ : राष्ट्रपति चुनाव में इन दो विधायकों ने नहीं दिया वोट, जानिये क्या थी मजबूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राज्य विधानसभा में 403 विधायक हैं, जिनमें से 396 विधायकों ने यहां विधान भवन के तिलक हाल में सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि मुख्तार अंसारी के बेटे एवं मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी राष्ट्रपति चुनाव …

लखनऊ, अमृत विचार । राज्य विधानसभा में 403 विधायक हैं, जिनमें से 396 विधायकों ने यहां विधान भवन के तिलक हाल में सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि मुख्तार अंसारी के बेटे एवं मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने नहीं पहुंचे, क्योंकि एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। अब्बास अंसारी बाहुबली पूर्व विधायक और वर्तमान में जेल में बंद मुख्तार अंसारी के पुत्र हैं। राजभर ने कहा भी कि सुभासपा के बाकी पांच विधायकों ने राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया।

वहीं, शामली जिले से कैराना के विधायक नाहिद हसन भी जेल में बंद होने के कारण वोट डालने नहीं आ सके। हसन एक आपराधिक मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : शहीद के परिजनों को सीएम ने दी 50 लाख की आर्थिक सहायता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज