बरेली: जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना युवक, नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया ई-रिक्शा
बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में जहरखुरानी गिरोह लगातार घटनाओं को आजम दे रहा है। एक बार फिर से जहरखुरानी गिरोह ने एक युवक को अपना शिकार बनाया। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गणेश नगर के रहने वाले हरीश कुमार के मुताबिक़, वह रोज की तरह अपने बेटे राजा बाबू (22) के साथ ई-रिक्शा चलाते …
बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में जहरखुरानी गिरोह लगातार घटनाओं को आजम दे रहा है। एक बार फिर से जहरखुरानी गिरोह ने एक युवक को अपना शिकार बनाया। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गणेश नगर के रहने वाले हरीश कुमार के मुताबिक़, वह रोज की तरह अपने बेटे राजा बाबू (22) के साथ ई-रिक्शा चलाते हैं। 17 जुलाई को भी वह अपने बेटे के साथ ई रिक्शा लेकर सैटेलाइट बस अड्डे पहुंचे और वहीँ से गन्नामील बदायूं रोड के लिए सवारी बैठाकर लाए। सवारियों को वहीँ छोड़ा और अपने बेटे को गन्नामील पुल के नीचे ई-रिक्शा में बैठाकर अपने घर खाना खाने चला गया। जब वह वापस आया तो उसका बेटा वहां नहीं था और ना ही ई रिक्शा भी था।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र के मुताबिक़, हरीश कुमार के बेटे राजा बाबू को कुछ लोग डरा-धमकाकर रामगंगा के पास ले गए और उसको चाट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद उन लोगों ने राजा बाबू के हाथ पैर बांधकर उसका ई रिक्शा और जेब में रखा फोन व पैसे लूट लिए। काफी ढूंढने के बाद भी राजा बाबू का पता नहीं लगा। इसके बाद हरीश ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन देर रात तक हरीश का पता नहीं लगा। जिसके बाद रात करीब 2 बजे किसी का फोन आया तो उसने बताया कि राजा बाबू रम्पुरा रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरीश ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जहरखुरानी गिरोह की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित के पिता ने बताया की किस्तों पर ई रिक्शा चला कर वह अपने घर का गुजर-बसर करते थे और जहरखुरानी ने इस घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


ये भी पढ़ें : बरेली: मुख्य आरोपी हस्सान गया जेल, विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
