रायबरेली: एक निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षकों को मिली तैनाती
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन से एक निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और कोतवाली में तैनाती दी है। पुलिस लाइन से निरीक्षक दिग्विजय प्रताप को ऊंचाहार कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। जबकि उपनिरीक्षक राजवंत सिंह को हरचंदपुर कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर भेजा गया है। उपनिरीक्षक …
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन से एक निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और कोतवाली में तैनाती दी है। पुलिस लाइन से निरीक्षक दिग्विजय प्रताप को ऊंचाहार कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक बनाकर भेजा गया है।
जबकि उपनिरीक्षक राजवंत सिंह को हरचंदपुर कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर भेजा गया है। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना भदोखर, उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से थाना खीरों, उपनिरीक्षक यशवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना जगतपुर और उपनिरीक्षक राम प्रताप पांडेय को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली भेजा गया है।
पढ़ें-आजमगढ़ : एसपी ने किये 5 निरीक्षकों के तबादले, कानून व्यवस्था की बेहतरी को उठाया कदम
