बहराइच: शटडाउन में चला दी बिजली सप्लाई, करंट लगने से लाइनमैन की मौत
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट लाइनमैन तार सही करते समय करंट की चपेट में आ गया। उसका इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जिले …
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट लाइनमैन तार सही करते समय करंट की चपेट में आ गया। उसका इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के चकैया गांव निवासी शिवशंकर शुक्ला (35) पुत्र मगन बिहारी शुक्ला बतौर प्राइवेट लाइनमैन था। कई वर्षों से लाईन मैन का काम कर रहा था। सोमवार की शाम करीब 6वजे खैरीघाट थाना क्षेत्र के दीवानपुरवा व करीमबक्स पुरवा के बीच एलटी लाइन सही करने गया हुआ था। परिजनो ने बताया कि सीड डाउन लेने के बाद लाइन सही कर रहा था। तभी अचानक विद्युत प्रवाह शुरू हो गया।
विद्युत पोल पर चढ़कर काम कर रहा लाइनमैन नीचे गिर गया और नाक कान से खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने परिवारी जनों को सूचना देते हुए नजदीक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर बहराइच स्थित प्राइवेट जनता हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस सूचना व पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी चंद्रकांति,लड़का आकाश 14 वर्ष, लड़की आंचल 9 वर्ष, को छोड़ गया है।घटना के बाद से परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार चलाने का एकमात्र सहारा था।
यह भी पढ़ें:-बरेली: बिजली सप्लाई खोलने को कहा तो संविदा कर्मियों ने जेई को जमकर पीटा
