सरकारी स्कूल या स्विमिंग पूल? : BJP कैसे स्कूल बनाती है … मनीष सिसोदिया ने बताया, देखें Video
भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी ज़िले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल परिसर में भरे बारिश के पानी में छात्र तैरते दिख रहे हैं। वीडियो पर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, बीजेपी ऐसे स्कूल बनाती है।” एमपी यूथ कांग्रेस ने वीडियो पर कहा, शिवराज …
भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी ज़िले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल परिसर में भरे बारिश के पानी में छात्र तैरते दिख रहे हैं। वीडियो पर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, बीजेपी ऐसे स्कूल बनाती है।” एमपी यूथ कांग्रेस ने वीडियो पर कहा, शिवराज जी शर्म कीजिए।
मध्य प्रदेश : बारिश के पानी से लबालब सिवनी जिले के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल#MadhyaPradesh #ShivrajSinghChouhan @ChouhanShivraj @Minister_Edu pic.twitter.com/S4jRhJ0X8f
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) July 19, 2022
सिवनी जिले के अधिकांश इलाके जलभराव से जूझ रहे हैं। यह वीडियो गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर का है जहां भारी बारिश से पानी भड़ गया।
ये भी पढ़ें : कैमरे में कैद तबाही का भयावह मंजर, इमारतों को चीरतीं समुद्री लहरें, सब डूब जाने का संकेत
पढ़ने के लिए यहां आए छात्रों ने स्कूल परिसर में ही तैरना शुरू कर दिया। एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने इस समस्या को अपने मनोरंजन का साधन बना लिया। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
BJP ऐसे स्कूल बनाती है https://t.co/U39xFfUocC
— Manish Sisodia (@msisodia) July 19, 2022
शिवराज जी के अथक प्रयासों से सरकारी शालाओं में अब स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध है, वीडियो सिवनी जिले से है, जहाँ एक तरफ शिवराज जी CM राइज स्कूलों का ढिंढोरा पीट रहे हैं तो दूसरी तरह यह तबाह हालात हैं ।
शिवराज जी शर्म कीजिए । pic.twitter.com/AD3N7fUFVY
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) July 19, 2022
