बाराबंकी: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से मां-बेटे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी/बनीकोडर। मंगलवार को सुबह 9 बजे राम सनेही घाट के कोटवा सड़क कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग को क्रास करते हुए मां और बेटे को एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मारी। दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। टोल एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी राम सनेही घाट में इलाज के लिए लाया …

बाराबंकी/बनीकोडर। मंगलवार को सुबह 9 बजे राम सनेही घाट के कोटवा सड़क कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग को क्रास करते हुए मां और बेटे को एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मारी। दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। टोल एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी राम सनेही घाट में इलाज के लिए लाया गया।

कोतवाली क्षेत्र के कोटवा सड़क कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग को गांव राजपुर निवासी 30 वर्षीय महिला सोनी श्रीवास्तव अपने पुत्र आशु 5 वर्ष के साथ सड़क पार कर रही थी। तभी एक तेज़ रफ़्तार बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी और बुलेट मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। दोनों को गांवों वालो ने टोल एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा ।जहाँ दोनो का इलाज चल रहा हैं।

यह भी पढ़ें:-इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ सड़क हादसा, तीन की मौत

संबंधित समाचार