मुरादाबाद : अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुलडोजर, दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने पाक बड़ा के डिंगरपुर रोड पर बन रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की और बुलडोजर से बिना मानचित्र के बन रहे भवन को ध्वस्त कराया। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने पाक बड़ा के डिंगरपुर रोड पर बन रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की और बुलडोजर से बिना मानचित्र के बन रहे भवन को ध्वस्त कराया।

अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुलडोजर
अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुलडोजर

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डींगरपुर रोड पर अयूब नाम के व्यक्ति द्वारा बिना नक्शे के निर्माण कराया जा रहा था। चेतावनी देने के बाद भी अयूब ने निर्माण नहीं रोका, इसलिए मंगलवार को टीम भेजकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया। सचिन ने कहा कि शहरवासी निर्माण कराने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराएं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अवैध कॉलोनियों पर एमडीए के जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई, जागरूक करने में जुटे

संबंधित समाचार